UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

छत से घर में घुसकर चोरों के द्वारा लाखों की चोरी

Updated on: 13 June, 2026

चंदन प्रसाद सेठ की खास रिपोर्ट
 

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा गोसाईपुर (छोटा) निवासीनी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्रा के घर में आज रात्रि में चोरों के द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया और घर में रखे जेवरात समेत लगभग लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजमर्रा का कार्य कर घर के सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए और चोरों के द्वारा छत के रास्ते घर में घुसकर सबसे पहले घर के अंदर सो रहे सभी लोगों का बाहर से दरवाजा बंद करने के बाद और अन्य कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखें नगदी और लगभग लाखों रुपए कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घरवालों की इसकी जानकारी रात्रि में ही कमरे के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज आई तो कमरे के अंदर सोए लोगों के द्वारा जब कमरा नहीं खुला तब बाहर आवाज लगाकर कमरा खुलवाया गया उसके बाद घरवालों को चोरी की जानकारी हुई तब इसकी सूचना घरवालों ने स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा मौका मुआयना कर वापस चली गई। आए दिन क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटना से भी लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है जिससे क्षेत्र वालों के द्वारा क्षेत्रीय पुलिस के रात्रि गश्त के ऊपर भी सवालिया निशान लगाया जा रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News