संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहा बाजार में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह के समय एक बुजुर्ग के टहलते वक्त अनियंत्रित पिकअप ने धक्का मार दी जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर निवासी शिवनाथ धरकार (67) प्रतिदिन की भांति आज सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर सड़क के किनारे टहल रहे थे कि अचानक वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे चमरहा बाजार में सोलर लाइट के खंभे को तोड़ते हुए शिवनाथ के ऊपर पलट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग के मौत की जानकारी होने पर पत्नी कमला का रो-रो कर बुरा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने पिकअप और ड्राइवर को कब्जे में लेकर मृतक का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने पिकअप ड्राइवर के विरुद्ध चोलापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।