संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में, थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-151/2023 धारा 323/504/506/307 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र योगेन्द्र प्रसाद निवासी एस 2 / 23 विराट नगर कालोनी पाण्डेयपुर थाना कैण्ट कमि० वाराणसी को दिनांक 30.03.2023 को समय करीब 21.30 बजे विराट नगर कालोनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना कैण्ट द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम मे उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान,उ0नि0 विजय कुमार चौधरी थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।