UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कम्पोजिट विद्यालय चंदापुर ने उमंग से मनाया वार्षिकोत्सव।*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ* ।जिला अधिकारी वाराणसी के विशेष पहल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी एवं खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ की प्रेरणा से कम्पोजिट विद्यालय चंदापुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार उपाध्याय "बब्बू"ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों में कौशल,कला व प्रतिभा की असीम भंडार है। ऐसे में उन्हें शिक्षण के साथ संस्कार,स्नेह की जरूरत उनके विकास का सशक्त माध्यम साबित होगा। शिक्षक प्रतिभा निखारने के दायित्व पूरा करें। विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दुबे ने कहा कि हरहुआ ब्लाक को निपुण बनाना है जो सभी के सहयोग से सम्भव है।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,प्रधान,पत्रकार,एडवोकेट समेत गणमान्य नागरिक और सैकड़ों अभिभावक शामिल रहे।कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया।खेलकूद,कला,व शैक्षणिक कार्य मे बच्चों को पुरष्कार व प्रमाण पत्र दिया गया।

इस अवसर पर एआरपी संजय कुमार द्विवेदी,हेडमास्टर सन्तोष कुमार मिश्र सहायक अध्यापक गीता देवी,सुप्रिया सिंह,शिवजतन यादव,ओमप्रकाश गौतम,पद्मा मिश्र,रेखा निगम,नियामत बानोरीता श्रीवास्तव,सुनीता,जयप्रकाश,विनोद कन्नौजिया ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान की। हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News