UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोलापुर में जल्द बनेगा नया पावर हाउस -जय प्रकाश पाण्डेय

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट
 

 दानगंज चोलापुर-चन्दौली सांसद और केबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे के विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय ने चोलापुर उपकेंद्र पर बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए चौपाल लगाई और कहा कि चोलापुर की जनता को बिजली की समस्या का आगे सामना न करना पडे इसके लिए जल्द ही एक और नये पावर हाउस का निर्माण प्रस्तावित है जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है । चौपाल में SDO  अमित श्रीवास्तव  ने निस्तारण का आदेश दिया।चौपाल में सुल्तानी पुर भीमलब्रह्म बाबा के पास ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाने नियार स्थित प्राथमिक विद्यालय और दानगंज में लोचन विश्वकर्मा के मकान के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन तार हटाने के साथ मीटर रिडिग,बिल आदि की समस्या को सुना हे।
चौपाल में जय प्रकाश पाण्डेय , ने बताया कि सांसद चन्दौली डा महेंद्र नाथ पांडेय के निधि से तीन पावर हाउस का निर्माण होना है जिसमें से एक पावर हाउस चोलापुर क्षेत्र में बनना है जिसके लिए बिजली विभाग भूमि की तलाश कर रही हे जमीन उपलब्ध होते ही नये पावर हाउस का निर्माण चालू हो जाएगा। चोलापुर बीजेपी मंडल मीडिया प्रभारी राहुल चौबे चौपाल मे सुभाषचन्द्र सिंह,डा के के चौबे, प्रमोद स्वतंत्र चौबे पाण्डेय, राजीव पांडेय सहित दर्जनों उपस्थित रहे
 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News