संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामेश्वर,वाराणसी।अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट वाराणसी,द्वारा होली मिलन समारोह एवम प्रतिभा सम्मानसमारोह में पुरस्कृत बच्चों केसाथ संस्था के मुख्य मार्ग दर्शकडॉक्टर डी आर विश्वकर्मा,पूर्व जिला विकास अधिकारी,सुंदरपुरने कहा कि बच्चे देश के भविष्य निर्माता हैं। इनको भारतीय संस्कृति और संस्कार से पूर्णरूपेण जागरूक करने की जरूरत है। इसमें समाज के हर वर्ग का योगदान होना नितांत आवश्यक है। बच्चों को समिति के पदाधिकारियों समेत अतिथियों ने सम्मानित किया।