विवेक राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह ने आज गोसाईपुर मे अपात्रो को आवास आवंटन की शिकायत की जाँच की।ज्ञातव्य है कि गोसाईपुर के कुछ ग्रामीणो ने शिकायती पत्र देकर शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान,सेक्रेटरी द्वारा कुछ जनप्रतिनिधियो के दबाव मे आकर अपात्रो को आवास का आवंटन कर दिया गया है बीडीओ हरहुआ रक्षिता सिंह के निर्देश पर एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह और एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह शिकायत की जाँच करने सुबह गोसाईपुर पहुंचे।उनके साथ ग्रामपंचायत सचिव ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। सुबह कोहरे के कारण जाँच कार्य मे कुछ कठिनाई हुई परंतु सुबह ग्यारह बजे धूप निकलते ही मौसम खुशनुमा हो गया।अधिकारियो ने एक एक घर जाकर लाभार्थियो की पात्रता की जाँच की।एडीओ सहकारिता ने बताया की गोसाईपुर मे चालीस प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य मिला था ।पूर्व मे ब्लाक स्तरीय अधिकारियो और जनपद स्तरीय टीम की जाँच मे अट्ठाइस लोग पात्र पाये गये तथा बारह अपात्रो के नाम काट दिए गये।इसमे पक्के कमरे वाले,मोटरसाइकिल और बेसिक फोन वाले लोगो के आवास काट दिए गए थे ।शिकायत मिलने पर पुनः सत्यापन किया जा रहा है।अधिकारियो ने बताया कि जाँच रिपोर्ट आज ही जनपद मुख्यालय को भेज दी जाएगी।जाँच के दौरान पंचायत सचिव ओमप्रकाश,विजय कन्नौजिया एडवोकेट,अंजनी श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन,अमितेश श्रीवास्तव,संतोष कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।