UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सरकारी निर्देशों के सही समय पर पालन न करने वाले ऑफिसर ,कर्मचारी पर जताई नाराजगी।*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ*। बीडीओ डा0 रक्षिता सिंह शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित पंचायत सहायकों की बैठक के दौरान काफी नाराज दिखीं। जब पता चला कि बारबार कहने के बावजूद भी सीएचसी अधीक्षक व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाने में आशा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। कुछ यही हाल एडीओ पंचायत का भी रहा इनका भी इस बाबत कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसपर बीडीओ ने उक्त तीनों अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए जबाबदेही तय करने की बात कही है,साथ ही आगे शिथिलता पाए जाने पर कारवाई हेतु संबंधित विभागों के अफसरों को सूचित किया जाएगा।कुछ पंचायत सहायकों द्वारा आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाने के बाबत गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर चेतावनी देते हुए ड्यू लिस्ट के अनुसार आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।लापरवाह कर्मचारी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News