विनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी
हरहुआ। शासन के मंसानुरूप कार्य कर देशहित के दायित्व को हर स्वास्थ्य कर्मचारी निभाये तो समाज मे लोगो की सेवा सम्भव है।उक्त बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के प्रभारी अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने ब्लाक मुख्यालय हरहुआ में आशाओं व आशा संगिनी के प्रशिक्षण में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने की जानकारी देने के दौरान व्यक्त किया। और बताया कि तीन केटेगरी बनाकर गोल्डेन कार्ड बनाने की आज कार्यवाही की गई।स्वास्थ शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता एवं बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव ने तकनीकी जानकारी के साथ व्यवहारिक जानकारी दी।सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनस्मिता भूप एवं आशा संगिनी तारा देवी के द्वारा आशाओं को प्रशिक्षण के बाद उनके गांव पयागपुर व पलिया शंभूपुर में घर- घर जाकर गोल्डन कार्ड बनाकर आशाओं को सिखाया गया एवं आशाओं के द्वारा बनवाया गया। जिसमें आशा चंद्रावती देवी एवं आशा गीता देवी ने विशेष सहयोग की। कल से समस्त आशाओं द्वारा गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा एवं जनता को अधिक से अधिक प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड का लाभ दिलाया जाएगा।
पीएचसी हरहुआ के प्रभारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई लापरवाही नही होनी चाहिए,लापरवाह कर्मी बख्से नहीं जायेंगे। हर हाल में वेतन रोकने की प्रथमतः कार्यवाही होगी