अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत भवन पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर उदयपुर युवक मंगल दल ने संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरहुआ शिव शंकर सिंह मौजूद रहे उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला वही युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने युवाओं को बताया कि स्वामी विवेकानंद युगपुरुष है इनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए देश ही नहीं विदेश में भी देश का डंका बजाया था उनका कहना था उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए इस मंत्र को युवाओं को याद रखना चाहिए इस मौके पर युवाओं को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया इस मौके पर ग्राम प्रधान सूध्धु युवक मंगल दल के अजीत कुमार रविंद्र कुमार सूरज दीपक सनी प्रजापति सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे