विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
विधायक प्रतिनिधि ने किसानों मे बाँटे बीजों के मिनी किट
वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के सभागार मे शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह द्वारा किसानों को निःशुल्क सरसो व मसूर के मिनी किट का वितरण किया गया।कृषि विभाग द्वारा आयोजित मिनी किट वितरण कार्यक्रम मे हरहुआ ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय (बब्बू) व पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश कुमार सिंह ने भी कृषकों को सरसों एवं मसूर के मिनी किट का निःशुल्क वितरण करते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं इन्हें आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार की इस पहल से दलहनी एवं तिलहनी फसल का क्षेत्रफल जनपद में बढ़ेगा जिससे हमारे किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं,चना,मटर सरसों,मसूर के बीज 50% अनुदान पर भी उपलब्ध है सभी किसान अपनी आवश्यकतानुसार बीज प्राप्त करते हुए रबी की फसलों की बुवाई समय से करें।इस दौरान खण्ड तकनीकी प्रबंधक राम सकल मौर्या,बीज गोदाम प्रभारी सर्वेश सिंह,तकनीकी सहायक के मौर्य,गुलाब मौर्य बच्चू लाल,राम सकल प्रसाद,मनीष सिंह,आशुतोष कुमार,आकांक्षा,रूमा शर्मा,नवीन उपाध्याय,अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।