UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रोहनिया बाज़ार स्थित दुकानों / गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का अनावरण*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्तगण रोहनिया पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार,कब्जे से कल 700/- रुपया नगद बरामद*वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध / अपराधियों पर रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-126/2023 धारा 380/411 भा0द0वि० का अनावरण करते हुए प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्तगण 1. शनि गुप्ता पुत्र राज कुमार गुप्ता निवासी डफ्फलपुर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी 2. अजीत कुमार गोड़ पुत्र भगवान दास गोड़ निवासी | डफ्फलपुर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी को दिनांक 23.04.2023 को समय करीब 20.30 बजे गांधी तिराहा थाना रोहनिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 700/-रू0 नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनों दोस्त हैं तथा जुआ खेलने व शराब पीने की के आदी है इसलिए अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम दोनों मौका देख कर रात में सुनसान होने पर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। रोहनिया बाजार में हमने मौके पर मिले छड़ से दो गुमटियों का ताला / फटका तोड़कर चोरी किया था। पहली गुमटी में पान मसाला मिला तथा दूसरी गुमटी मे गल्ला में रखा 1500/-रू0 ही चोरी कर पाए थे। पुलिस की गाड़ी का हूटर सुनकर हम दोनों पकड़े जाने के डर से भाग गए थे। अगर पुलिस की गाड़ी हूटर नहीं सुनाई देता तो कुछ देर और रुक कर दूसरी गुमटी से रेडीमेड कपड़े चोरी कर लेते परन्तु हूटर सुनकर जल्दी बाजी मे वहीं पर छोड़कर भाग गए थे इसलिए दूसरी गुमटी जो रेडिमेड कपडे की दुकान थी उसी गल्ले में से मात्र 1500/- रूपये चोरी करने में सफल हुए थे। पहले गुमटी मे चोरी किये गये पान मसाला व गुटका को हमने रोडवेज बस स्टैंड पर जाकर विभिन्न यात्रियों को आने-पौने दाम में बेचकर बिक्री से कुल 200/- रु0 तथा पहले गुमटी के गल्ले से मिले रुपये 1500/-रू0 आपस में बराबर- बराबर बाँट लिए थे आज हमारे पास से बरामद कुल 700/-रू0 चोरी की घटना मे मिले हिस्सा का रुपया हैं शेष रुपये खाने-पीने व मौज मस्ती में खर्च हो गए। आज भी हम दोनो इसी फिराक में थे कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिए गये।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रणजीत कुमार श्रीवास्तव, का0 रामधन गोस्वामी,का0 धीरज कुमार पटेल थाना रोहनिया कमि० वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News