संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0031/2023 धारा 368/394 भादवि व मु0अ0सं0- |0084/2023 धारा 420/406 भादवि थाना रोहनिया तथा मु0अ0सं0-0039/2023 धारा 420/406 भादवि. मु0अ0सं0-0044/2023 धारा 420/406 भादवि, मु0अ0सं0-0018 / 2023 धारा 406 भादवि थाना जन्सा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1- रतन चन्द्र पुत्र ताराचन्द्र सोनार निवासी रानी बाजार थाना राजातालाब वाराणसी 2 - बाल अपचारी उम्र करीब 15 वर्ष 3-बाल अपचारी उम्र करीब 14 वर्ष को आज दिनांक- 25/03/23 को समय करीब 06.25 बजे 01 अदद लाकेट युक्त मंगल सूत्र पीली धातु, 02 अदद कर्ण फूल पीली धातु, चोरी/लूट/टप्पेबाज़ी के गहनों के बिक्री के 3420/-रू0 नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 अजय दुबे,उ0नि0 हरिकेश सिंह,हे0का0 हरिपाल,का0 गौरव कुमार द्विवेदी थाना रोहनिया कमि० वाराणसी व क्राइम ब्रान्च की टीम मौजूद रही।