विवेक राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल चौबेपुर विद्यालय के प्रांगण में अमृतोत्सव का कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य तरीके से किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि 95 CRPF वाराणसी के सेकेण्ड कमान्डेंट श्री नितिन नाथ जी और वाराणसी प्रिंसिपल एसोसिएशन काशी सहोदय काम्प्लेक्स के प्रेसिडेंट श्री गणेश सहाय जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुरुवात रंगा-रंग प्रस्तुति कर सबका दिल जीत लिया। कक्षा 9 के बच्चों ने पुलवामा अटैक पर ऐसा भावपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया कि पूरा माहौल तालियों कि गड़गडा़हट से गूँज उठा। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने फ्यूजन डांस का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम तीन दिनों तक चला जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ साइंस एग्जिबिशन तथा आर्ट एंड क्राफ्ट तथा खेल-कूद में अपनी,अपनीं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं उनके आविभावकों ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक भाषा से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया । साथ ही कार्यक्रम की सराहना की तथा विद्यालय कि शानदार उपलब्धियों पर प्रकाश डाला साथ ही भविष्य में ऐसे अन्य कार्यक्रम करनें हेतू विद्यालय को प्रोत्साहित भी किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री अमित पाण्डेय ( प्रेसिडेंट वाराणसी योगा एसोसिएशन), श्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी
(वाईस प्रेसिडेंट वाराणसी योगा एसोसिएशन) , संजय मिश्रा जी (पूर्व जिला अध्यक्ष , वाराणसी ) विक्रांत दुबे, राजेश पाण्डेय जी ( जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद् ), डॉ क्टर आदित्य सिंह बाल रोग विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय जी आदि उपस्थित रहें। विद्यालय के चेयरमैन श्री चन्द्र कुमार मिश्रा (गुड्डू महाराज), वाइस चेयरमैन ओ. एन. सिंह, विद्यालय के सी. एम. डी. श्रीमती अल्का मिश्रा, डायरेक्टर श्री शुभम मिश्रा तथा प्रधानाध्यापक श्री तरूण रूपाणी जी नें कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापण किया तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया । अंत में राष्ट्रगान के समवेत स्वर के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से ऐ जमीं पुलवामा अटैक, राजस्थानी गाना, ओम् नमः शिवाय की जय हो ( पिरामिड ), राधे राधे, आदि प्रोग्राम पर रंगा-रंग कार्यक्रम हुआ जिसमे बच्चो में शगुन चौबे, वान्या पाण्डेय , तेजल , आयुष विनायक , शगुन श्रीवास्तव , नियति , वैभवी त्रिपाठी इत्यादि बच्चों ने भाग लिया और मंच का संचालन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिसमे प्रियांशी चौबे , सुजल पाण्डेय , अस्स्था तिवारी , दिवाकर पाण्डेय मौजूद रहे प्रवण चौबे, शिक्षको में चन्द्र प्रभाकर चौबे , विजेता श्रीवास्तव, प्रभात जी और प्रतिमा रानी द्वारा सम्पन्नं हुआ।