विवेक राय के साथ रिपोर्ट
वाराणसी- 18.03.2023 को प्रिन्स पाल उर्फ अर्जुन जो साइकिल लेकर राधिका शिक्षण संस्थान लालपुर पढ़ने के लिए घर से बताकर गया था। अचानक रहस्मयी तरीक से गायब हो गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 66/2023 धारा 363 भा0द0वि० पंजीकृत किया गया था। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी, गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.03.2023 को उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित गुमशुदा प्रिन्स पाल उर्फ अर्जुन पुत्र कमलेश पाल निवासी डोमनपुर थाना कपसेठी वाराणसी उम्र 14 वर्ष को कछवा रोड से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत, उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य,का० प्रवीण कुमार यादव,का0 पंकज कुमार सिंह थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।