UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कबड्डी फाइनल में आदित्य विश्वकर्मा की टीम विजेता घोषित।*

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

मारकण्डेय ग्रुप ऑफ आई०टी०आई० के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन कबड्डी का आयोजन किया गया जिसके फाइनल मुकाबले में श्री मारकण्डेय आई०टी०आई० के इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष की टीम जिसके कप्तान आदित्य विश्वकर्मा रहे, विजेता घोषित की गई। उपविजेता जय श्री मारकण्डेय आई०टी०आई० इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष की टीम जिसके कप्तान पंकज यादव रहे, उपविजेता घोषित हुई। विजेता टीम की खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आज के कार्यक्रम के अतिथिगण अजय गुप्ता अकेला, रामजी मौर्या मंडल अध्यक्ष भाजपा, डॉ अशोक पांडेय, अरविंद पांडेय, दुर्गेश चौबे, सत्यम चौबे, अंकित तिवारी, विवेक पांडेय, नीरज मिश्रा, अमरीश तिवारी, रोहित तिवारी, कौलेष तिवारी व दर्शकों का स्वागत निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मौर्या व दिशा निर्देशन वकील यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मारकण्डेय आई०टी०आई० के संथापक अरुण कुमार तिवारी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News