अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में दिनांक 02-01-2023 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज राम पुत्र स्व0 रामधनी राम निवासी ग्राम मुर्दी थाना सिन्धोरा वाराणसी को महगाँव से 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 01 /2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 बरदानीलाल,हे0का0 कृष्ण मेनन सिंह,का0 सूरज यादव,थाना सिंधोरा,कमिश्नरेट वाराणसी रहे।