अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस,गोवर्धन पूजा,दीपावली में शान्ति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना राजातालाब क्षेत्र के राजातालाब बाजार में पैदल गश्त किया गया।पैदल गश्त के दौरान बाजार,भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने तथा त्योहार के दृष्टिगत विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर,प्रभारी निरीक्षक राजातालाब तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।