आजाद खान की खास रिपोर्ट
रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भदरासी गांव में पंडित शैलेश उपाध्याय की देखरेख व संस्थापक पंडित स्वर्गीय देवनाथ उपाध्याय के स्मृति में श्री सीताराम मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा के दौरान प्रयागराज से पधारे श्री श्री 1008 श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी हरि प्रपन्नाचार्य जी महाराज तथा सत्यभामा मिश्रा मानस कोकिला प्रयागराज ने भगवान श्री राम की बाल लीला तथा कौशल्या के दर्शन व अहिल्या का उद्धार के बारे में विस्तार पूर्वक कथा सुनाया। कथा के दौरान श्री सीताराम मानव कल्याण समिति के अध्यक्ष मिथिलेश उपाध्याय तथा पत्नी चंचला उपाध्याय ने महाराज जी का स्वागत किया