UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*उदयपुर युवक मंगल दल ने चलाया साक्षरता अभियान*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के उदयपुर युवक मंगल दल ने मंगलवार को साक्षरता अभियान चलाया।जिसमें गांव के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले ग्रामीण महिलाओं को हस्ताक्षर करना सिखाया साथ ही अंक बोध का ज्ञान कराया गया।युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने कहा कि आने वाला समय बेहद तकनीकी व डिजिटल होने वाला है बैंकों में जो हस्ताक्षर नहीं कर पाता चेक बुक से लेकर तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में ग्रामीणों को हस्ताक्षर करना युवक मंगल दल के युवाओं (युवक/युवतियों) ने सिखाया। ग्राम प्रधान उदयपुर सूद्धू ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है इससे वित्तीय लेनदेन सहित तमाम योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा। इस मौके पर युवक मंगल दल के रविंद्र कुमार,दीपक कुमार,अनिल कुमार,शनी,भानु अमित,रामचरण व भगत सहित कई युवा शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News