विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुधा अशोक जैन द्वारा जी-20 कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस ) चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं मुख्यालय / वरूणा जोन) श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) श्री प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) श्री चन्द्रकान्त मीना, अपर पुलिस उपायुक्त (वरूणा जोन) श्री मनीष कुमार शांडिल्य, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त (प्रोटोकॉल) श्री नीरज कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां श्री विदुष सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त कैष्ट श्री अतुल अंजान त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री विकास श्रीवास्तव व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।गोष्ठी के दौरान कमिश्नरेट वाराणसी में आगामी G-20 कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा की गई एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।