विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी।पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 195/2022 धारा 376/506/120B भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्तगण मिठाई लाल प्रजापति पुत्र स्व0 हरिदार व बब्बन प्रजापति पुत्र स्व0 हरिदास प्रजापति निवासीगण ग्राम गुड़िया थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को दिनांक 15-12-2022 को भैंसा बार्डर स्थित वेल्डिग की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।उ0नि0 अतुल कुमार अंजान,का0 प्रदीप मौर्या,का0 आशुतोष सिंह,का0 कमलेश यादव थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी रहे।