अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।रामेश्वर। सड़क सुरक्षा यातायात अभियान को शुरु किए गए महाभियान में आज नमो नमः सेवा दल बरेमा के युवाओं ने शपथ ली। सुरक्षित यातायात की शपथ लेने के लिए बच्चे और युवा सहित हर वर्ग के लोग एकत्रित हुए।इस मौके पर अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने कहा हम सभी कभी भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। साथ ही दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे।बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएंगे।कार्यक्रम मेंमोनू,रोहित,विशाल,किशन,विशाल कुमार गुप्ता,मनीष पटेल,आर्यन,दीपक,गौरव रिशु सहित अन्य युवा शामिल रहे।