UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*शिवरात्रि पर लाखों शिवभक्तो ने मंदिरों में टेका मत्था,वरूणा में किया स्नान।*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर,वाराणसी।* काशी मुक्ति धाम में पंचकोशी यात्रा कर दर्शन करने से कई जन्मों का पाप नष्ट होने से फल की प्राप्ति होती है। आज शनिवार को पँचक्रोश के तीसरे रामेश्वर तीर्थ पड़ाव पर विराजमान रामेश्वर महादेव मंदिर में मुख्य शिवलिंग सहित अन्य विग्रहों का लाखो भक्तजनों ने मत्था टेका और दर्शन पूजन किया। विविध रूपों,डमरू दल,डीजे व झांकी संग युवाओं की भीड़ ने मत्था टेका। वहीँ स्थानीय शिवभक्तों ग्रामीणों ने वरुणा नदी में डुबकी लगाकर मन्दिर में शिवलिंग की पूजा कर राधा-कृष्ण मंदिर,मा तुलजा -दुर्गा भवानी,राम लक्ष्मण जानकी,गणेश,हनुमान,कालभैरव,नरसिंह,साक्षी विनायक,नहुशेश्वर,अग्निनेश्वर,पंच पालेश्वर,झाड़ी महादेव का दर्शन किया। मेले में पीएचसी सेवापुरी व हरहुआ,जल निगम,सेवापुरी ब्लाक व राजस्व विभाग सहित पुरुष-महिला पुलिस,पीएसी समेत ग्रामपंचायतो व जय भोले बर्फानी सेवा समिति हरहुआ,जनचेतना नव समिति समेत कई संस्थाओं ने सेवा भाव से लगे रहे। वहीं हरहुआ में शिवबारात की झांकी निकाली गई।शिवभक्तों ने आरती उतारी।रामेश्वर मन्दिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा व पुजारी अनूप तिवारी के अनुसार दो लाख से ऊपर शिवभक्तों ने इस वर्ष पंचक्रोशी पदयात्रा कर दर्शन किया। मेले में विधायक रोहनिया डॉ0 सुनील पटेल,एसडीएम राजातालाब गिरीश द्विवेदी व पिंडरा अंशिका दीक्षित अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन नीरज पांडेय,एडीएम प्रशासन,एसीपी अंजनी राय ने मंदिर में मत्था टेकी। एस0ओ0 जंसा चंद्रदीप कुमार व चौकी प्रभारी रामेश्वर अभिषेक राय,चौकी प्रभारी हरहुआ सचिन पटेल मय पुलिस बल के साथ सतर्कता व सुरक्षा में लगे रहे। स्वास्थ्य सेवा में पीएचसी सेवापुरी से डॉ0 आर एस चौहान,डॉ0 ज्योतीभूषण डॉ0 मिथिलेश त्रिपाठी,वार्ड व्याय सत्येंद्र कुमार,एएनएम सुनीता,सुशीला व वीरेंद्र कुमार ने सेवा भाव से शिवभक्तों की सेवा की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News