विवेक राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर- भारतीय जनता पार्टी के चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में सोमवार को अजगरा विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन चौबेपुर बाजार स्थित एक निजी स्कूल में किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से चर्चा की गई और लोगो का सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में गरीब मजदूर महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार व गरीबों को आवास के साथ महिलाओं को किचन में परेशानी से बचाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए गए हैं। भरोसा दिलाया कि भविष्य में ही भाजपा सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ ही कार्य कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
साथ ही सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ साल के जनहित में हुये कार्यों व जनता से जुड़ी योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस दौरान चौबेपुर के मंडल अध्यक्ष राम जी मौर्या महिला मोर्चा की शारदा चतुर्वेदी भोलानाथ उपाध्याय जय प्रकाश पांडेय राणा सिंह चौहान प्रियांशु मिश्रा मनीष चौहान नवीन सेठ सहित आदि लोग मौजूद रहे।