संवादाता पूर्वचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आज पुलिस उपायुक्त, काशी जोन महोदय श्री राम सेवक गौतम द्वारा सर्किल दशाश्वमेध के सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमान् अवधेश पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक चौक श्री शिवांकांत मिश्रा की मौजूदगी में, महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहा है ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अन्तर्गत सीसीटीवी कैमरो के अधिष्ठापन एवं केन्द्रीकृत संचालन के परिप्रेक्ष्य में प्रतिष्ठित व्यापारी गण/ होटल व्यवसायियों के साथ गोष्ठी सायं 6.00 बजे थाना दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित होटल अग्रवाल में आयोजित की गई।जिसमे पुलिस उपायुक्त काशी जोन, महोदय के अध्यक्षता में अपर पुलिस उपायुक्त महोदय काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय की उपस्थिति में ऑपरेशन दृष्टि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा व्यापारियों बन्धुओं व होटल व्यवसायियों से आपरेशन दृष्टी के अन्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर अपराध के रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए व्यापारी गण को प्रेरित किया गया तथा व्यापारीगण द्वारा संवेदनशील चौराहों रास्तो को स्वेच्छा से गोद लेनी की बात कही गई तथा निर्देशानुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाने में सहमति व्यक्त की गई। इस मीटिंग में लगभग 60 से अधिक गणमान्य व्यापारी गण उपस्थित रहे। उक्त गोष्ठी में आये हुए व्यापारियों/ होटल व्यवसायियों के समस्याओं को भी सुना गया तथा उक्त के क्रम में शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया जिससे वाराणसी में होने चोरी, छिनैती, लूट के अपराधों को काबू किया जा सके, तथा अपराधों का सफल अनावरण हो सके।