UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*RBI के नियमों के प्रति जागरूक रहे, अत्यधिक कर्जदार बहु ऋणों होने से बचे- विपिन सिंह ट्रेनर*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विवेक राय 

 

चोलापुर-आज कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा अपनी सदस्याओं को वित्तीय जागरूकता तथा उनके हितों (ब्याज दर, ऋण पर लगने वाले पुरे खर्चो, आचार संहिता एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया) को ध्यान में रखते हुए RBI द्वारा जारी नए दिशा-निर्देश के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है | कैशपॉर हमेशा से ही गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली सदस्याओं को वित्तीय सहायता के साथ स्वास्थ्य एवम् शिक्षा की सुविधाएँ भी प्रदान करती है, जिससे सदस्याओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ वह अपने परिवार की बीमारी और बच्चो के शिक्षा पर ध्यान दे सकें और अपने जीवनस्तर को ऊपर उठा सकें। कैशपॉर प्रति वर्ष ऐसे कार्यशाला का आयोजन करता है। इस आयोजन में लगभग 200 से अधिक लोग उपस्थित थे और इस आयोजन में सभी केंद्र प्रधान एवं सदस्याओं ने भी बराबर का भाग लिया।इस आयोजन में लगभग 200 से अधिक लोग उपस्थित थे, सभी केंद्र प्रधान एवं सदस्याओं ने भी बराबर का भाग लिया।कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट ने इस आयोजन में सभी सदस्याओं के जलपान और आने-जाने का भी व्यवस्था किया था। इस आयोजन को सफल करने में CHIB राम प्रजापति, HESM प्रगति राणा सिंह, शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, एबीएम निसार अहमद, केंद्र प्रबंधक कुलदीप ओझा, हिमांशु, पंकज, राजनाथ, प्रतिमा, विनय, ज्योति, शबनम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे,जिनका कार्यक्रम में बहुमूल्य सहयोग अत्यंत सराहनीय था।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News