अतुल राय की ताजा रिपोर्ट
*हरहुआ*।स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्रामपंचायत भौमी के राजस्व ग्राम उन्दी मे गुरूवार को केन्द्रीय टीम द्वारा गौतम बुद्ध पार्क के निर्माण हेतु सर्वे कार्य किया गया।टीम के साथ एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ तथा एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह हरहुआ मौजूद रहे।केन्द्रीय टीम ने उन्दी ताल क्षेत्र मे पार्क बनाने,हरे पेड़ पौधे और झाड़ियों को लगाने हेतु भूमि चयन के संबंध मे तकनीकी सहायक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव और एडीओ पंचायत मयंक मोहन से विस्तार से चर्चा की।ग्रामप्रधान तथा ग्रामपंचायत अधिकारी बीना सोनकर ने ग्राम की भौगोलिक स्थिति से टीम को अवगत कराया।ज्ञातव्य है कि उन्दी गांव के 35 एकड़ रकबा में मत्स्य विभाग के 14 तालाब बने हैं जिसमे बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन होता है। पूरे रकबा को वीडीए ने कटीले तार की बाड से वैरिकेटिंग करा दी गई है। पास में जल निगम की टँकी की स्थापना सहित फीस मार्केट भी बनाया गया है। ग्रीन सिटी की तर्ज पर हराभरा करने और बसाने के लिये जिला प्रशासन लगा हुआ है ।इस क्रम मे केंद्रीय व राज्य स्तरीय अधिकारियों ने जिले के आला अधिकारियों संग स्थलीय अवलोकन किया। जिलास्तरीय अधिकारियों और वीडीए के आला अफसरो का उन्दी मे आये दिन दौरा होता है।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने बताया कि उन्दी को माडल विलेज और हरित स्वर्ग बनाने के संकल्प को हर हाल मे पूरा करना है।जलाशयों और हरियाली से घिरा यह स्थल विकसित होने पर कल्पना से भी अधिक सुंदर होगा। गौतम बुद्ध के विचारों पर आधारित विकास कर टूरिज्म की हर सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य प्रस्तावित है।