UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।*:कमल किशोर

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी हरहुआ ब्लाक के ग्रामसभा तेवर में समाजसेवी भारत भूषण पांडेय एवं उनके पुत्रों अमित पांडेय एवं विनय पांडेय के प्रयासों से जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरहुआ ब्लॉक के बीडीओ कमल किशोर (प्रशिक्षु आईएएस) ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।साथ ही विविध सरकारी योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया।लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से उचित कार्यवाही का निर्देश दिया।इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर अमित पांडेय ने ग्रामीणों में शिक्षा व अधिकारों के प्रति जन जागरूकता पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केशव श्रीवास्तव,अशोक तिवारी, संतोष सिंह,विनोद सिंह,प्रमोद पांडेय,कमला मिश्र और गौरव सिंह उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News