संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
*वाराणसी।* लखनऊ अमराईगांव, तकरोही, लखनऊ में मित्र सेवा समूह की कंपनियों द्वारा संचालित बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा प्वाइंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि और जोनल हेड बैंक ऑफ इंडिया मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। मित्र सेवा के सीएमडी श्री श्रीवास्तव और प्रेम सिंह आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित किया और ग्राहक सेवा प्वाइंट का उद्घाटन किया। नए खाताधारकों को पासबुक सौंपी गईं और मुख्य अतिथि ने ग्राहक सेवा केंद्र के माहौल और कार्यप्रणाली की सराहना की। उद्घाटन समारोह में दिनेश श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, जितेंद्र कुमार वरिष्ठ प्रबंधक एएफडी, बैंक ऑफ इंडिया, मेजबान एसवीएलएन राव, स्वतंत्र निदेशक, मित्र सेवा, हरि कृष्ण, संदीप शर्मा, शब्बीर हसन खान उपस्थित थे। पैन इंडिया इंचार्ज रवीन्द्र चौहान भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे। ग्राहक सेवा केंद्र से बैंक के 42 प्रकार की सेवाएँ ग्राहकों को प्रदान की जाएगी ।