अतुल राय की खास रिपोर्ट
*एथलेटिक्स संघ के वाइस प्रेसिडेंट अजय सिंह चंदेल तथा रौना खुर्द के प्रधानप्रतिनिधि सिकंदर ने दी बधाई*
चोलापुर /वाराणसी : स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रौना कला के लाल भरत यादव की बेटी प्रकृति यादव ने सी.बी.एस. ई.कलस्टर एथलीट मीट 2022 डॉ रिजवीस्प्रिंग फील्ड स्कूल कौशांबी में दिनांक 1/12/ 2022 दिन बृहस्पतिवार को संपन्न जिसमें 200 तथा 800 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र तथा गांव नाम रोशन किया एथलेटिक संघ के वाइस प्रेसिडेंट अजय सिंह चंदेल तथा प्रधान संघ अध्यक्ष रामसूरत यादव,संतोष प्रधान,गुलाब गोड,प्रधानपति गुलाब राम तथा आदि ग्रामीणों ने बधाई दी l