UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पलहीपट्टी चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच व दवाएं निःशुल्क प्रदान की गई।*

Updated on: 03 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* हरहुआ ब्लाक में सोमवार को पलहीपट्टी चौराहे के समीप अंकित मेडिकल हाल पर निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन खुशहाल मैमोरियल हास्पिटल एवं आई केयर सेंटर हरहुआ द्वारा किया गया।स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में आकर ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परामर्श,जांच कराया।खुशहाल मेमोरियल हास्पिटल की ओर से निः शुल्क खून की जाच ,शुगर की जांच,बी पी की जांच,स्त्री एवं प़सूति की जांच,हड्डी रोग की जांच सहित सामान्य रोगो की जांच निः शुल्क कर सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में खुशहाल मेमोरियल हास्पिटल के डा 0 सी0 एस0 सिंह डा0भूपेन्द़प़ताप सिंह (बबलू प़धान) डा0 आर सिंह (नेत्र सर्जन फेको स्पेशलिस्ट) डा0 गरिमा सिंह ( स्त्री एवं प़सूति रोग) 

डा0 आर0 के0 सिंह (हड्डी रोग) 

डा0 दिनेश कुमार (जनरल फिजीशियन) शामिल रहे।विजय चौधरी (ग़ाम प़धान गोसाईपुर छोटा) सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि,समाजसेवी गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News