विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल ,चोलापुर, वाराणसी में दिन शुक्रवार को परीक्षा पर परिचर्चा में विद्यालय के सभागार में लाइव प्रसारण हुआ जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के द्वारा तालकटोरा स्टेडियम से सीधा प्रसारण देखने व सुनने को मिला l प्रधानमंत्री जी ने संबोधन के माध्यम से बच्चों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए की कैसे आसानी पूर्वक तरीके से परीक्षा के तनाव को कम कर सकें बच्चे काफी उत्साहित थे कि उनको प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन मिल रहा था l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखंड सिंह (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), विशिष्ट अतिथि विनय सिंह 'हिटलर'(मंडल प्रभारी),चोलापुर, विनोद सिंह, (मंडल अध्यक्ष),चोलापुर शक्ति केंद्र संयोजक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे l विद्यालय के निदेशक विनीत कुमार सिंह (सोनू) जी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार जी ने कार्यक्रम मैं प्रतिभाग करने के लिए सभी छात्र छात्राओं एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल चोलापुर, वाराणसी। स्कूल पर चर्चा हुई।