अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। सोशल अवेयरनेस एण्ड पीस यूनिवर्सिटी फ्लोरिडा यू एस ए ने प्रदेश की सांस्कृतिक एव शैक्षणिक राजधानी वाराणसी के राज्य शिक्षक सम्मान 2019 से सम्मानित शिक्षक शैलेन्द्र विक्रम सिंह को बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवम् गुणवत्तापरक शैक्षिक प्रतिबद्धता के लिए पी एचडी की मानद उपाधि से नवाजा गया।उक्त सम्मान रैनबो चैरिटी यूनिवर्सल ट्रस्ट तथा सोशल अवेयरनेस एण्ड पीस यूनिवर्सिटी फ्लोरिडा यू एस ए के संयुक्त तत्वाधान में श्री श्री रेसीडेंसी गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश में 18 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह में दिया गया।ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में शैलेन्द्र सिंह,प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर,हरहुआ में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं l सम्मान से अभिभूत श्री सिंह ने गुणवत्तापरक बुनियादी शिक्षा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अलाभित वर्ग तक पहुंचाने के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज कुमार सिंह आई ए एस (हरियाणा कैडर),शैलेंद्र सिंह चौहान पूर्व विधायक बागपत शैलेन्द्र सिंह चौहान,लिटिल जीनियस यशवर्धन सिंह (12वर्ष),कानपुर को सबसे कम उम्र मे पी एच डी की मानद उपाधि सहित अन्य को प्रतिभा सम्मान अलंकरण से सम्मानित किया गया l