UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*32 वर्ष बाद मिली आवंटियों को कब्जा,राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ 2दिन के प्रयास से दिलाया कब्जा।*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी,रामेश्वर। रामेश्वर क्षेत्र के मौजा भतसार,कसवार राजा,तहसील राजातालाब में 26 अक्टूबर वर्ष 1990 को 19 पात्र जनों को भूमि आवंटित की गई थी।लेकिन गाँव के ही कुछ लोगों ने उक्त आराजी पर जबरिया कब्जा कर लिया था। पात्रजनो ने डीएम,एसडीएम,कमिश्नर सहित हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ते रहे। जहां उन्हें सफलता मिली। नायब तहसीलदार राजातालाब सुलखा वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व कर्मियों का गठन कर एडवोकेट अवधेश पांडेय 'पार्थ' 7 व 8 दिसम्बर तक पुलिस की मौजूदगी में नापी कर सभी को कब्जा दिलाया।ज्ञातव्य हो कि आराजी नम्बर 1340 व 1341 पर कृषि आवंटन किया गया था।कब्जा दिलाने वालों में शिवशंकर चौबे क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक,उमाशंकर सिंह राजस्व निरीक्षक,लेखपाल अरविंद कुमार पाल,मनु उपाध्याय,मो0 असलम,संगम लाल,प्रदीप खरवार व क्षेत्रीय लेखपाल रायसाहब सिंह सहित रामेश्वर चौकी प्रभारी मोहित वर्मा,दीवान फैयाज समेत आधे दर्जन पुरुष व महिला पुलिस बल शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News