रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर - कोतवाली थाना अंतर्गत ढालगरटोला निवासी एक युवक हमजा जावेद महमूद पुत्र जावेद महमूद अपनी पुरानी थंडर बर्ड राँयल इनफिल्ड बुलेट मोटरसाइकिल जिसका न. U.P. 62BN3463 को बेचने के लिए ओ.एल.एक्स. आनलाइन पर विज्ञापन लगाया था। जिसको देखकर शुभम श्रीवास्तव नामक एक मड़ियाहूं के युवक ने अपने मो. न. 7392019622 से फोन कर नगर के ढालगरटोला हमजा से सम्पर्क साध कर दिनांक 18 अक्टूबर को उसके घर 12 बजे दिन पहुंच गया जिसके उपरांत उक्त बाइक को देखने के बाद उसका दाम तय हो गया। उसी दौरान उक्त युवक शुभम ने बाइक चलाकर देखने की इच्छा जाहिर की तो विक्रेता हमजा ने उसे बाइक की चाभी दे दिया की ठीक है चला कर देख लो। बाइक की चाभी मिलते ही उक्त युवक शुभम बाइक लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। वही हमजा उक्त युवक का लौटने का इंतजार करके थक गया तो उसे फोन किया लेकिन उसका नम्बर बंद बताने लगा तो हमजा को शंका हुआ की उसके साथ बहुत बड़ा धोखाधड़ी हुआ है। उक्त घटना के बाद हमजा ने स्थानीय थाना कोतवाली पहुंच कर अपने साथ हुए घटना की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दिया। धोखाधड़ी की लिखित तहरीर मिलते ही थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह तत्काल मामले की छानबीन में जुट गए हैं।