विनोद यति कि खास रिपोर्ट
*7 करोड़ 29 लाख 62 हजार की लागत से कैथी गंगा घाट से संगम घाट तक पाथवे का निर्माण आधे से ज्यादा पुर्ण*
वाराणसी- केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय की सांसद के रूप में 9वर्षो की विकास यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण स्थल कैथी स्थित श्री मार्कण्डेय महादेव मंदिर के सम्पुर्ण क्षेत्र को मंदिर की पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप एक विकसित तीर्थ क्षेत्र के रूप विकसित करने के संकल्प की सिद्धि के क्रम में अनेक योजनाएं मुर्त रुप ले कर श्रद्धालुओं को सेवार्थ सपर्पित हो चुकी है।अनेक योजनाएं प्रक्रिया में है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास का केन्द्र जहां पवित्र श्रावण मास भर के साथ ही शिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय मेला लगता है। लाखों श्रद्धालुओं द्वारा महादेव का जलाभिषेक किया जाता है।पुर्वांचल में आस्था के महत्व पुर्ण धार्मिक स्थलों में से एक यह तीर्थ क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा। इस तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए 2014 में सांसद निर्वाचित होने के बाद ही केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मंदिर क्षेत्र को एक सुव्यवस्थित तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित कराने का संकल्प लिया। जहां श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं, सार्वजनिक सेवाओं की सुलभ उपलब्धता साथ ही गंगा पर्यटन के रूप में यह स्थल अपनी पहचान भारत के पर्यटन नक्शे पर बनाये। डॉ पाण्डेय जी के 9 वर्षीय कार्यकाल में कैथी तीर्थ क्षेत्र की विकास यात्रा में वर्तमान समय में कैथी गंगा घाट से गंगा गोमती संगम के बीच 527 मीटर पाथवे की निर्माण प्रक्रिया अब अंतिम चरण में चल रही है।पाथ वे के निर्माण पुर्ण होते ही,सुबहे कैथी जहां सुर्योदय का मनोहारी दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करेगा के साथ-साथ गंगा दर्शन का एक महत्वपूर्ण केन्द्र स्थापित हो जायेगा।
*परियोजना की विशेषता*
पाथवे निर्माण की इस योजना के अन्तर्गत कैथी गंगा घाट तथा गंगा गोमती संगम घाट मध्य 527 मीटर लम्बा 6 मीटर चौड़ा सी सी पेवर ब्लाक का सम्पर्क मार्ग,गैवियन वाल,ढलान पर रेनोमैट्रेस,बैठने के लिए बेंच,साइनेज बोंड,ड्रेनेज सिस्टम,केटेड लांचिंग एप्रन का निर्माण,स्ट्रीट लाइट एवं स्थल का पर्यटन विकास आदि कार्य कराये जा रहे हैं।
*लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस का निर्माण*
श्रद्धालुओं,पर्यटकों की यात्रा को सार्वजनिक क्षेत्र की उच्चस्तरीय सुविधाओं की स्थापना के क्रम को विस्तारित करने की दृष्टि से केन्द्रीय मंत्री डॉ पाण्डेय जी पहल पर उत्तर प्रदेश शासन ने लोकनिर्माण विभाग द्वारा 3करोड़ 62 लाख की लागत से गेस्ट हाउस निर्माण के लिए स्वीकृत प्रदान की गयी है।गेस्ट हाउस निर्माण के प्रथम चरण में 1 करोड़ 62 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया गया है।प्रथम चरण में वर्तमान गेस्ट हाउस के बगल में 4 सुइट के नवनिर्माण के लिए शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।कैथी तीर्थ क्षेत्र के लिए गेस्ट हाउस की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।उल्लेखनीय रहे कि पुर्व में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी,एमएलसी द्वय श्री अशोक धवन,श्री विद्यासागर सोनकर की विधान परिषद निधि से श्री मार्कण्डेय महादेव तीर्थ क्षेत्र में महापुरुषों को समर्पित तीन प्रवेश द्वारों का निर्माण हुआ है।जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि निकट भविष्य में जल्द ही गेस्ट हाउस निर्माण की आधार शिला केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ पाण्डेय जी के कर कमलों द्वारा रखी जायेगी।