UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त काशी-जोन श्री आर0एस0 गौतम द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित*

Updated on: 20 July, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

आज श्री आर0एस0 गौतम पुलिस उपायुक्त काशी - जोन द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी के दौरान श्रीमती ममता रानी अपर पुलिस उपायुक्त महिला एवं अपराध, श्री प्रवीण कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, श्री अवधेश कुमार पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त-दशाश्वमेध, श्री प्रतीक कुमार सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त-चेतगंज सहित काशी- जोन के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा कैण्ट व सीटी स्टेशन के जीआरपी प्रभारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन मौजूद थे । उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय द्वारा निम्न आदेश निर्देश दिये गये-क्राइम मीटिंग से पूर्व पुलिस कर्मियों का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में पुलिस कर्मियों को विनम्र रहने, व्यवहार ठीक रखने, और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने को कहा गया तथा फिजिकल फिटनेस के लिए प्रतिदिन योग करने और थानों की साफ सफाई के लिए प्रत्येक रविवार को प्रातः 02 घण्टे श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाने के लिए बताया गया । और उसके बाद मिशन शक्ति फेज-3 के कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई व इसके बाद क्राइम मीटिंग की गई। सभी प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष अपने-अपने थाने पर अधिनस्थ सभी कर्मियों की गणना लेकर सभी को अनुशासित रहने व वर्दी का टर्न आउट अच्छा रखने के सम्बन्ध में बतायेंगे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगी ड्यूटी को रात्रि में चेक करेंगे व उनको ड्यूटी के बारे में ब्रीफ करेंगे।समस्त सहायक पुलिस आयुक्त तथा प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष अपने बीट में पकड़ बनाने के लिये अधिनस्थ कर्मियों से बीट बुक तैयार करायेंगे तथा सभी की बीट बुक चेक करेंगे व आवश्यक दिशा निर्देश देगे । सभी कर्मियों को अपने अपने बीटक्षेत्र के विवाद को चिन्हीकरण कर बीट लिखवाने के लिए निर्देशित करेगे।आगामी त्यौहार श्री जगन्नाथ रथयात्रा, बकरीद, श्रावण मास मेला / कांवड़ यात्रा, मोहर्रम, नागपंचमी, रक्षाबन्धन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सभी प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के सम्भ्रन्त व्यक्तियों की मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ले।उल्लेखनीय है कि इस बार श्रावण मास 04 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 08 सोमवार पड़ेंगे, उक्त के दृष्टिगत अभी से तैयारी हेतु सभी को अवगत कराया गया।महिला हेल्प डेस्क एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-3 के सम्बन्ध में मिशन शक्ति टीम / महिला बीट आरक्षियों (शक्ति दीदी) की मीटिंग कर उनको शासन के आदेश निर्देश से अवगत कराये।मिशन शक्ति टीम को निर्देशित करें कि जगह-जगह पर चौपाल लगाकर महिलाओं को एकत्र कर महिलाओं को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरस्पॉन्डेन्ट सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर ( मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस आपातकालीन-112, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा- 108, साइबर क्राइम - 1930) के सम्बन्ध में अवगत करायें । महिला सम्बन्धी छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लेते हुए उसमें आवश्यक विधिक कार्यवाही करें।सफेद पोश अपराधियों/ आर्थिक अपराधियों / धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही के निर्देश दिये गये एवं अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही कर जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया। सक्रिय अनाधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व निगरानी हेतु निर्देशित किया गया। इनकी निगरानी दिन व रात में अलग अलग की जाये।हिस्ट्रीशीट में अपराधियों की रंगीन फोटो चश्पा किया जाये ।सक्रिय अपराधियों व माफियाओं की संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया।गोष्ठी के दौरान अवैध शराब के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान मुकदमें में वाछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।गोष्ठी के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी लाउड स्पीकर का प्रयोग तेज ध्वनि में नही करेगा। मा) न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित डेसीबल में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जायेगा। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि लाउड स्पीकर की आवाज कार्यक्रम स्थल से बाहर न जाये । टॉप-10 अपराधियों की का सत्यापन कर ले और उनके मुकदमों की प्रभावि पैरवी कर सजा दिलाया जाए।एनसीआर की घटनाओं की जाँच प्रत्येक दशा में 24 घंटे के अंदर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुरस्कार घोषित, वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। क-थाम के लिए अभियान चलाकर जागरूक करने हेतु साइबर क्राइम के अपराधो/घटनाओं के लिये निर्देशित किया गया।छोटी-छोटी घटनाओं पर विशेष ध्यान देने एवं मौके पर प्रभारी निरीक्षक व सहायक पुलिस आयुक्त को घटना स्थल पर समय से पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया।समस्त सहायक पुलिस आयुक्त काशी जोन को अपने-अपने जोन में लम्बित विवेचनाओं का अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण अभियान चलाकर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय व गुणवत्ता से करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। चैन स्नैचिंग व छिनैती वाले हॉटस्पॉट स्थानों को चिन्हित कर सम्बन्धित को नियमित चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया।महिलाओं संबंधित अपराधों की विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।जन सामान्य की समस्याओं को थाना प्रभारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर थाना स्तर पर ही निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा आगंतुक के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार रखने हेतु निर्देश किया गया।समस्त थानों पर लगे सीसीटीवी को यथाशीघ्र ठीक करवाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।प्रतिदिन भीड़-भाड़, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन फूट पैट्रोलिंग की कार्यवाही किया जाए और उसका उल्लेख किया जाए। नियमित वाहन चेकिंग किया जाए तथा चेकिंग के दौरान विशेष कर तीन सवारी/ बिना हेलमेट चलने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावि कर्यवाही की जाए। इस दौरान किसी के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष सर्राफा व्यापारियों, व्यपार मंडल, पेट्रोल पम्प मालिकों की अलग अलग मीटिंग कर लें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News