अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। उतर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ द्वारा शुक्रवार को हरहुआ विकास खंड के बी आर सी पर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली एवं एन पी एस के विरोध में धरना दिया।मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया।अध्यक्षता संजय कुमार श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष हरहुआ द्वारा किया गया । पूर्व जिला महामंत्री आशीष श्रीवास्तव,जिला मंत्री शिवजातन यादव,अजय कुमार,प्रेम कुमार,मुन्नीवार अली,उषा यादव,मालती देवी,शशिबाला,रामासरे प्रसाद,अरविंद दीक्षित,राकेश दिशित,सचिन सिंह आदि लोग धरने में शामिल रहे। संचालन सुधीर सिंह एवं धन्यवाद संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।