अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी। वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद चंदौली डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने हरहुआ ब्लाक मुख्यालय के सभागार मे आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओ का लाभ समाज के सबसे निचले वर्गो,महिलाओ,युवाओ ,दलितों और पिछड़ों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है और हम सबने इस जिम्मेदारी को प्राणप्रण से निभाया है।इसके पूर्व बरसात की भारी बौछार के कारण कार्यक्रम खेल मैदान से हटाकर ब्लाक सभागार मे शिफ्ट कर दिया गया।कार्यक्रम मे बीच जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाठक तथा सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्र ने केन्द्रीय मंत्री का बुके देकर और माल्यार्पण करके स्वागत किया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय बब्बू ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियो के बारे मे बताते हुए कहा कि मंत्री जी के आशीर्वाद से आज हरहुआ क्षेत्र मे विकास की गंगा बह रही है।जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर ही भाजपा सरकार चल रही है।कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अनिल मिश्र ने मंत्री जी के विधायक,सांसद और केन्द्रीय मंत्री के रूप मे किये गए कार्यों को और क्षेत्र की जनता के प्रति उनके स्नेह को याद किया।कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री ने ब्लाक परिसर मे ही नवनिर्मित मनरेगा भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा ब्लाक परिसर मे स्थापित लौहपुरूष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।कार्यक्रम मे केन्द्रीय मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके तथा भारतमाता के चित्र पर मूल्यांकन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम मै कैबिनेट मंत्री द्वारा आवास के लाभार्थियो को चाभी प्रदान की गई तथा एनआरएलएम के लाभार्थियो को अनुमति पत्र दिया गया। बीसी सखियो और बचत सखियो को प्रमाणपत्र तथा आठ लाभार्थियो को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।कार्यक्रम मे देवव्रत रघुवंशी,प्रिंस चौबे एडवोकेट,अखिलेश सिंह गोपाल पूर्व प्रमुख,त्रिभुवन सिंह पूर्व प्रमुख,पुष्पाँजली पटेल जिला पंचायत सदस्य,मधुबन यादव प्रधान संघ जिला महामंत्री,अजय चौबे पत्रकार,संजय कुमार प्रधान प्रतिनिधि औरा,रवीन्द्र यादव प्रधान मुर्दहा,राजनारायण पटेल प्रतिनिधि भटौली,रौनक जायसवाल,अजय मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।