UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने थाना शिवपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण*

Updated on: 17 June, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह द्वारा देर शाम थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय व महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को चेक किया गया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गयी तथा साथ ही साथ अभिलेखों के रख-रखाव हेतु थानाध्यक्ष शिवपुर एवं कार्यालय के कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। पुलिस उपायुक्त द्वारा थाना क्षेत्र में लूट व चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने हेतु रात्रि गश्त पिकेट आदि ड्यूटी को सतर्कतापूर्वक करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों के भोजन व्यवस्था के लिए थाना परिसर में बने मेस को चेक लिया गया, साफ सफाई सन्तोषजनक पायी गयी। इस मौके पर थाना शिवपुर के पुलिस अधिकारीय कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News