UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गम्भीर रूप से घायल कर देने वाले अभियुक्त कसरत उर्फ करन पटेल को किया गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त लोहे की राड (रम्मा) बरामद*    

Updated on: 20 July, 2026

 

  विनोद यती की खास रिपोर्ट 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.02.2023 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा न्यू लक्ष्मी हास्पिटल के पास से लोहे के राड से सिर पर प्राण घातक हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर देने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-031/2023 धारा 307/506 भादवि में वांछित अभियुक्त कसरत उर्फ करन पटेल पुत्र शान्ता पटेल उर्फ पारस, निवासी खरावन मठ, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त कसरत उर्फ करन पटेल पुत्र शान्ता पटेल उर्फ पारस के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त लोहे की राड बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* .कसरत उर्फ करन पटेल पुत्र शान्ता पटेल उर्फ पारस, निवासी खरावन मठ, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष । *पंजीकृत अभियोग*मु0अ0सं0- 031/2023 धारा 307/506 भादवि, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।बरामदगी का विवरण–* एक अदद लोहे की राड (रम्मा) ।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः*उ0नि0 श्री मोहित वर्मा,  का0 विजय उपाध्याय,का0 विपिन कुमार, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।

 

                                                                                

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News