अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भाप्र. के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश केशरी 2023 पुरुष एवं वजन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 23 फरवरी दिन गुरुवार को वाराणसी जनपद के जमालपुर (रमईपट्टी) में किया गया है। उक्त कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के पहलवानों में उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग तथा उत्तर प्रदेश केशरी वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को निश्चित तौर से इनाम राशि दी जाएगी। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष रामसेवक यादव ने दी।