अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*।हरहुआ ब्लॉक अंतर्गत आज शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुआरी कला में मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र(एन0 आर0 सी0 )का शुभारम्भ हुआ। अब यहाँ पर ब्लॉक के अति कुपोषित बच्चो का इलाज पोषण द्वारा किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ0 दीपकेश्वर कुमार ने बताया कि अब ब्लॉक के सभी अतिकुपोषित बच्चे यहाँ भर्ती किये जायेंगे।यहाँ पर कुल 5 बेड की सुविधा उपलब्ध है। आज तीन अतिकुपोषित बच्चे भर्ती किये गये।लक्ष्मी 2 वर्ष,श्रीयांश 2 वर्ष,बबिता 2 वर्ष ।आज तीनो बच्चो और उनकी माँ को भोजन बच्चो के दूध मुहैया कराई गई।नजदीक एन0 आर0 सी0 होने से सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शहर जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।एन0 आर0 सी0 प्रारम्भ होने पर मुख्य रूप से आरबीएसके के नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0 अब्दुल जावेद डॉ0 अरविंद कुमार डॉ0 संजीव कुमार द्विवेदी,विनोद कुमार मौर्या अरविंद कुमार फार्मासिस्ट और बाल विकास परियोजना से सीडीपीओ रमेश कुमार यादव,मुख्य सेविका उषा गौतम और कामिनी सक्सेना व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।