UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के द्वारा आगामी नगर निकाय निर्वाचन के सम्बन्ध में थानावर समीक्षा की गयी*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था महोदय द्वारा थाना कैंट, शिवपुर, लालपुर पाण्डेयपुर, रामनगर का निरिक्षण करते हुए, आगामी नगर निकाय निर्वाचन के सम्बन्ध में थानावर समीक्षा की गयी, जिसमें पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा /प्रोटोकॉल सहायक पुलिस आयुक्त कैंट,रामनगर सहित अन्य अधिकारी/थाना प्रभारीगण मौजूद रहें। महोदय द्वारा अपराधी तत्वों को चिन्हीकरण करते हुए उनके विरूद्ध समय से निरोधात्मक कार्यवाह करने, चुनाव के दृष्टिगत जनपद में सम्पूर्ण शांति व्यवस्था बनाये रखने व प्रतिदिन पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ आगामी तिथि मे माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन/भ्रमण के दृष्टिगत मिनी स्टेडियम शिवपुर, टेंट सिटी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News