संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी व विधान पार्षद संजय मयूख के द्वारा गोरखपुर सहजनवा विधान सभा के निवासी फिल्म अभिनेता एवम जनसेवक सी पी भट्ट को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। जहा पे लद्दाख के प्रदेश प्रभारी प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अनमोल शोभित जी एवम कई बरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले सी पी भट्ट राजनीति में भी मजबूती से आगे बढ़ रहे है और संघटन से जूट के पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी के अनुभवी नेताओ के निर्देश पे कार्य कर रहे है, और हर चुनाव में दमखम से प्रचार करते है। अभी सी पी भट्ट ने संघटन में रह के पार्टी के लिए कार्य करने का ढ़ संकल्प लिया है।