अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नेशनल इण्टर कॉलेज पिण्डरा के मैदान के पश्चिम राजभर बस्ती के पास दो व्यक्ति अमन यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी मीरपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र लगभग 20 वर्ष व कृपाशंकर यादव उर्फ गोरक पुत्र भुल्लन यादव निवासी देवकली थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष को गोली मार दी गयी थी । घायलवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर बीएचयू रेफर किया गया था । जहाँ इलाज के दौरान अमन यादव निवासी उपरोक्त की मृत्यु हो गयी थी । कृपाशंकर यादव उर्फ गोरक के तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 434/22 धारा 302,307,34 भादवि बनाम योगेश यादव उर्फ जोगेश पुत्र छेदी यादव निवासी घुरहुपुर थाना केराकत जौनपुर,सदानन्द यादव उर्फ झग्गड़ पुत्र लालचन्द निवासी कटहरी थाना केराकत जौनपुर,विशाल यादव पुत्र अज्ञात निवासी दिल्ला का पुरा थाना केराकत जौनपुर,बब्लू यादव पुत्र लग्गन यादव निवासी पशेहवा थाना केराकत जौनपुर पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का सफल अनावरण करने हेतु क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में क्राइम ब्रान्च व थाना फूलपुर को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था।क्राइम ब्रान्च व थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी ।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशों के अनुक्रम में 07.10.2022 को थानाध्यक्ष फूलपुर मय हमराह का0 नितेश कुमार राय,का0 सोनेलाल सिंह,का0 दीपक कुमार व क्राइम ब्रान्च के का0 रमाशंकर यादव,का0 कुलदीप सिंह,का0 चन्द्रसेन सिंह के साथ थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0434/2022 धारा 302/307/34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मामूर थे कि जरिये आरटी सेट कन्ट्रोल रुम व प्र0नि0 बडागांव अश्वनी कुमार चतुर्वेदी से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की बोलेरो पर बदमाश वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहे है,इस सूचना पर थानाध्यक्ष फूलपुर मय हमराह के करखियांव बार्डर बाबा पठान मोड़ पर घेराबन्दी करके वाहनों की चेकिंग करने लगे कि कुछ देर बाद एक बोलेरो आती दिखायी दी बार्डर पर पुलिस की चेकिंग देखकर पठान मोड़ से दाहिने मुड़कर फूलपुर बाजार की तरफ भागने लगे तथा पीछे से प्र0नि0 अश्वनी कुमार चतुर्वेदी मयफोर्स पीछा करते हुए आये । उपरोक्त बोलेरो वाहन करखिंयाव गेट के अन्दर से होते हुए अमूल फैक्ट्री के पीछे से जौनपुर की ओर भागने लगा।पुलिस बल से घिरा देख कर बदमाश बोलेरो वाहन को खेत की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे उक्त वाहन अनियंत्रित होकर रुक गयी और बदमाश निकल कर बोले पुलिस वाले हैं मारो इनको और कह कर पुलिस टीम को निशाना करके जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे,एक गोली थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय थानाध्यक्ष फूलपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट को छूती हुई निकल गयी । पुलिस बल द्वारा आस पास मेड़ व मौजूद पेड़ की आड़ लेकर,मोर्चा लेकर छिपते-छिपाते हुए बदमाशों को चेतावनी देते हुए सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन बदमाश पुलिस फोर्स को निशाना करके लगातार फायर करते रहे।पुलिस फोर्स द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया,जिसमें बदमाश 25,000/- रु0 का इनामियां सदानन्द यादव उर्फ झग्गड़ यादव पुत्र लाल चन्द यादव निवासी ग्राम कटहरी थाना केराकत जिला जौनपुर उम्र 24 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया । जिसके पास से 01अदद पिस्टल .32 बोर,01 अदद जिन्दा कारतूस,03 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ तथा अन्य दो बदमाश 1. उमेश यादव उर्फ जोगेश पुत्र छेदी यादव निवासी ग्राम गुरहूपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर,विशाल यादव पुत्र गजराज यादव निवासी ग्राम दिल्ला का पुरा थाना केराकत जनपद जौनपुर अन्धेरे का फायदा उठाते हुए भाग गये । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 439/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–प्र0नि0 अश्वनी कुमार चतुर्वेदी- थाना बड़ागांव,थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय थाना फूलपुर,उ0नि0 योगेन्द्र यादव,उ0नि0 अजय कुमार यादव,का0 रामभवन यादव,का0 रामनिवास जायसवाल,का0 दीवाकर गुप्ता,का0 नितेश कुमार राय,का0 सोनेलाल सिंह- थाना फूलपुर,का0 दीपक कुमार- थाना फूलपुर,का0 धनन्जय कुमार- थाना बडागांव,का0 राजन यादव थाना बडागांव,का0 रमाशंकर यादव क्राइम ब्रान्च,का0 कुलदीप सिंह क्राइम ब्रान्च,का0 चन्द्रसेन सिंह क्राइम ब्रान्च वाराणसी ग्रामीण के द्वारा किया गया।