संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*वाराणसी।*हरहुआ विकासखंड के उदयपुर युवक मंगल दल द्वारा गर्मी की धमक के साथ अगलगी की घटनाएं,पछुआ हवा से होने वाली अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम हेतु अग्नि निवारण एवं जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन उदयपुर खेल मैदान में आयोजित किया गया।जहां युवाओं को आपदा प्रबंधन के विषय में बताया गया। युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर अग्निकांड की घटनाएं लापरवाही से होती हैं। उनके द्वारा युवाओं को लक्ष्य दिया गया कि अपने-अपने गांव मोहल्ले की सारी झुग्गी-झोपड़ियों को मिट्टी का लेप लगाकर फायर प्रूफ बना लिया जाए। हवा बहने के समय भूलकर भी आग न जलाएं,खेत में अवशेष न जलाएं। जलती हुई माचिस की तिल्ली एवं सिगरेट-बीड़ी के टुकड़े को यत्र-तत्र नहीं फेंकें एवं दो झोपड़ियों को सटाकर न बनाएं।कार्यक्रम में लक्ष्मण पुरस्कार से पुरस्कृत तारकेश्वर सिंह,उमेश,भैयालाल पहलवान,रामचरण,रमेश,अनिल,सनी,अजीत व रविंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।