पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*चौबेपुर/वाराणसी -*
कृषि विभाग द्वारा संचालित नमामि गंगे योजनान्तर्गत गंगा किनारे गांवों में बनाए गये क्लस्टर की जैविक कृषक समितियों के एलआरपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को चंद्रावती पंचायत भवन परिसर मे सम्पन्न हो गया।उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार गंगा किनारे के गांव गौरा उपरवार,चंद्रावती,ढाका,मोलनापुर,कैथी गांव के एलआरपी (लीड रिसोर्स पर्सन)) का प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विभाग व इश एग्रीटेक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में उपस्थित उपरोक्त पांचों गांवों के एलआरपी को प्रमाणीकरण हेतु जैविक कृषक समितियों के डाक्यूमेंटेशन करने के साथ ही जैविक उत्पादों की मार्केटिंग,ब्रांडिंग के सम्बंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।उपस्थित एलआरपी को उपरोक्त बिन्दुओं पर जानकारी मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी व नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने प्रदान की।चोलापुर के सहायक विकास अधिकारी कैलाश प्रसाद मौर्य ने किसानों से नमामि गंगे योजना का लाभ उठाकर बिष मुक्त खाद्यान्न उत्पादन करने की सलाह दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैथी के एलआरपी राहुल सिंह,मोलनापुर के श्याम सुंदर दुबे,मदनलाल दुबे चंद्रावती के अशोक त्रिपाठी, ढाका के सत्यनारायण दुबे,गौरा उपरवार के रामदेव यादव उपस्थित रहे।