संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर-जैविक खेती किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है यह आत्मनिर्भरता की ऐसी बैक्सीन है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनानेके साथ ही उनकी आमदनी बढ़ाने में भी सहायक है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश दत्त पाठक ने वृहस्पतिवार को बबियांव में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जैविक किसान मेले में उपस्थित किसानों के बीच कही।बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि फसलोत्पादन में रसायनों के बढ़ते प्रयोग पर अंकुश लगाना जरूरी है क्योंकि अब बिषमुक्त खाद्यान्न उत्पादन करना समय की मांग है।जैविक खेती के माध्यम से किसान अपने जैविक उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक किसान मेले का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया।कृषि विशेषज्ञ रामलाल विश्वकर्मा वह राम सूरत यादव ने किसानों को जैविक खेती की नवीनतम तकनीकों पर जानकारी प्रदान की। खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी व नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने किसानों को जीवामृत,बीजामृत,दशपर्णी अर्क के निर्माण व प्रयोग विधि पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।इस दौरान तकनीकी सहायक नीतीश कुमार,अनामिका,स्वाति राय,फौजदार यादव,सौरभ रघुवंशी,मृत्युंजय सिंह,पवन यादव,जगदीश सिंह,मनोज सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन देवमणि त्रिपाठी धन्यवाद ज्ञापन स्वामी शरण कुशवाहा ने किया।